Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

अवैध गौवंशीय पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान, तीन गिरफ्तार

कोडरमा :कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि बबलु कुमार, थाना प्रभारी जयनगर के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा अवैध गौवंशीय पशु तस्करी के विरुद्ध वाहन जाँच के क्रम में कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर कोडरमा के तरफ से आ रही एक 407 वाहन संख्या जेएच 10बीवाई 4315 को ग्राम कट्ठाडीह पुल के पास रोक कर जाँच किया गया तो अवैध रूप से मवेशी का परिवाहन करते हुए उक्त वाहन से कुल 15 मवेशी बरामद हुए. इनमें 8 गाय, 4 बछड़ा एवं 3 बाछी शामिल हैं. साथ ही पशु के तस्करी को लेकर जा रहे तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया जिसमें मोहन यादव, उम्र 28 वर्ष, पिता बृज मोहन यादव, सा ऋतुडीह सोनाटाँड खटाल, थाना माराफारी, जिला बोकारो, रमेश यादव, उम्र 56 वर्ष, पिता स्व भगवान यादव, सा सेक्टर 9 बड़ा खटाल, थाना हरला, जिला बोकारो तथा गौरख यादव, उम्र 50 वर्ष, पिता स्व जगमोहन यादव, सा सेक्टर 9 बड़ा खटाल, हरला, बोकारो के नाम है. इस संबंध में जयनगर थाना काण्ड संख्या 224/24 धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

Related Post