Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

कदमा में चोरों ने की चोरी, एक लाख रुपये का सामान हुआ गायब

कदमा में चोरों ने की चोरी, एक लाख रुपये का सामान हुआ गायब

जमशेदपुर । कदमा थाना क्षेत्र में कुंडली रोड पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित क्वार्टर नंबर 6 और 8 में चोरों ने गुरुवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। टिस्को की कर्मचारी नीलिमा बारिक के घर में घुसकर चोरों ने सोते हुए परिवार के सदस्यों पर नशीली स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे वे बेहोश हो गए।

 

चोरों ने घर से दो बैग, तीन मोबाइल फोन और कंपनी का कार्ड चुरा लिया। जब सुबह नीलिमा और उनके परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने देखा कि घर का सामान गायब है।

 

परिवार ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। नीलिमा बारिक अपने पिता और तीन बहनों के साथ इस क्वार्टर में निवास करती हैं। परिवार के अनुसार, चोरी में लगभग एक लाख रुपये का सामान और नगदी शामिल है।

 

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है। स्थानीय पुलिस स्टेशन कदमा इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related Post