Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

सेल्फी बनी काल, नदी में डूबकर 12वीं के छात्र की चली गई जान

सेल्फी बनी काल, नदी में डूबकर 12वीं के छात्र की चली गई जान

रांची : राजधानी के अनगड़ा में हुंडरू फॉल के पास सेल्फी लेने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान वेस्ट बंगाल के वेस्ट मेदिनीपुर जिले के नारायण बाड़ निवासी अनिमेष दास (18) के रूप में हुई है, जो 12वीं क्लास का छात्र था.

क्या है मामला
अनिमेष समेत अन्य साथी छात्रों के समूह में आइडियल कोचिंग सेंटर (सबंग) से दो बसों में सवार होकर रांची के अनगड़ा प्रखंड स्थित हुंडरू फॉल घूमने आए थे. शिक्षक गौतम कुमार मान्ना ने बताया कि अनिमेष और उसके दोस्त सुधांशु प्रधान पांच-छह सहपाठियों के साथ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया और वे नदी में गिर गए. उनके साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे. सुधांशु किसी तरह पत्थर की ओट में फंस गया, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन अनिमेष गहरे पानी में डूब गया.

Related Post