Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

दुर्गा पूजा के दौरान रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: छेड़खानी और छीनतई रोकने के लिए शक्ति कमांडो तैनात

दुर्गा पूजा के दौरान रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: छेड़खानी और छीनतई रोकने के लिए शक्ति कमांडो की तैनाती 

 

रांची: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शक्ति कमांडो की तैनाती की है, जो छेड़खानी और छिनैती जैसी घटनाओं पर पैनी नजर रखेंगे।

 

शक्ति कमांडो के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों और महिला थाना प्रभारियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि डायल 112 पर आ रही शिकायतों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

 

दुर्गा पूजा के चलते रांची के सभी स्कूल, कॉलेज, और कोचिंग संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, जिससे शक्ति कमांडो इन संस्थानों की ड्यूटी से मुक्त होकर पूरी तरह से पूजा स्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। रांची पुलिस का यह कदम महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

 

रांची पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Related Post