Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष आदेश जारी

 

दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष आदेश जारी

 

झारखंड:रांची और जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को जानकारी दी कि 15 अक्टूबर तक सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को छुट्टी पर नहीं जाने का निर्देश दिया गया है।

 

इस संबंध में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर आईजी अभियान एवी होमकर ने आदेश जारी किया है। यह कदम राज्य में त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

 

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। इसके अलावा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति कमांडो और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

Related Post