Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

वज्रपात की चपेट में आकर किसान की मौत ..

जमशेदपुर – बोड़ाम: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के गागीबुरु गांव में शुक्रवार की दोपहर बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान अजय सिंह (26 वर्ष) अपने खेत में धान की खेती के लिए खाद डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश के साथ वज्रपात हो गया, जिससे अजय सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

पास में ही काम कर रहे उनके बड़े भाई ने घटना देखी और तुरंत गांव के लोगों को सूचित किया। गंभीर हालत में अजय सिंह को पहले निजी वाहन से लोवाडीह गांव लाया गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो ने बताया कि अजय सिंह धान की खेती में जुटे हुए थे, जब यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।

Related Post