Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

एनसीपी कोल्हान प्रमंडल की बैठक: आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति !

जमशेदपुर-:डिमना स्थित पार्टी कार्यालय में एनसीपी (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) कोल्हान प्रमंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने किया। इस बैठक में आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई।

डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि एनसीपी झारखंड विधानसभा चुनावों में पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि जहां एक ओर पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पुरानी स्थिति को पुनः प्राप्त करने के लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव लड़ रही है, वहीं झारखंड और महाराष्ट्र में भी पार्टी विधानसभा चुनावों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। कोल्हान प्रमंडल की विभिन्न सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए विधानसभावार पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

डॉ. पांडेय ने जानकारी दी कि सभी पर्यवेक्षकों को तीन से चार दिनों के भीतर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों से परामर्श कर, एक नाम पर सहमति बनाकर सूची पार्टी कार्यालय में जमा करनी होगी।

विधानसभावार नियुक्त पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक की सूची:

1. जमशेदपुर (पूर्व): डी नागेश्वर राव, शैलेन्द्र झा

2. जमशेदपुर (पश्चिम): अनवर हुसैन, विवेक मुखी

3. इचागढ़: दिनेश गोराई, संतोष महतो

4. बहरागोड़ा: अशोक महतो, मिनटों कुमार

5. जुगसलाई: बबलू कालिंदी, श्रिषटी भुईयां

6. पोटका: तेजपाल सिंह टोनी, मोहम्मद बिलाल

7. घाटशिला: मोहम्मद रिजवान, सुखराज सिंह

8. चाईबासा: जितेन्द्र मिश्रा, सरबजीत सिंह

9. सराईकेला: सुखलाल शांडिल, राजेश चौहान

10. खरसावां: विशाल बेसरा, रंजीत सिंह

11. मनोहरपुर: सन्नी भुईयां, कौशल सिंह

12. चक्रधरपुर: देबी प्रसाद मांझी, सतनाम सिंह

13. जगन्नाथपुर: विलशन कुल्लू, ललित ढिंगरा

14. मझगांव: इंद्रजीत सिंह, मनोज मलहान

एनसीपी द्वारा कोल्हान प्रमंडल में विधानसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की यह नियुक्ति चुनावी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से की गई है। पार्टी इस बार हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जनता तक अपनी नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करेगी।

Related Post