Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

गुवा सेल प्रबंधन रानी चुंआ पहाड़ी पर 10.50 करोड़ रुपए की लागत से बनाएंगी चेकडैम

गुवा-:सेल, गुवा लौह अयस्क खदान प्रबंधन खदान के रानी चुआं पहाड़ी पर लगभग 10.50 करोड़ की लागत से आरसीसी चेकडैम का निर्माण करायेगी। इस चेकडैम के निर्माण से खदान का लाल मिट्टी, लौह चूर्ण व लाल पानी को सारंडा जंगल व नदी-नालों में जाने से रोका जा सकेगा। खदान के आसपास गांव के ग्रामीण इसके खिलाफ लंबे समय से लडा़ई व आंदोलन करते आ रहे हैं। क्योंकि इससे उनके कृषि भूमि भी बंजर हो चुकी है तथा आज भी प्रभावित होते आ रही है। सारंडा डीएफओ अभिरुप सिन्हा ने दो दिन पूर्व सारंडा के मानकी-मुंडाओं के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान गुवा प्रबंधन से करवाने की बात कही थी। दूसरी तरफ गुवा के उप महाप्रबंधक डा0 टी सी आनंद ने बताया की यह सही है कि गुवा प्रबंधन खदान से बहने वाली लाल मिट्टी आदि को रोकने हेतु लगभग साढे़ दस करोड़ रुपये की लागत से चेक डैम बनवायेगी। इससे बहुत बडी़ समस्या।

Related Post