Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

पोटका प्रखंड क्षेत्र के कव्वाली थाना अंतर्गत हल्दी पोखर गांव में बिजली की समस्या को ठीक करने के दौरान एक प्राइवेट मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई।

जमशेदपुर: घटना शाम 4:00 बजे के आसपास की है। गांव के किसी घर में बिजली की समस्या थी, जिसे ठीक करने के लिए गांव के ही एक प्राइवेट मिस्त्री को बुलाया गया।

मिस्त्री ट्रांसफार्मर के नीचे से बिजली काटकर खंभे पर चढ़ा। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर में 11,000 वोल्ट की विद्युत आ रही थी, जिसमें दो फेज़ काटे गए थे, लेकिन तीसरा फेज़ नहीं काटा गया। मिस्त्री ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया और खंभे पर चढ़ गया। जैसे ही उसने काम शुरू किया, उसे करंट का झटका लगा और वह जलने लगा। झटके से उसके हाथ छूट गए और वह नीचे गिर गया, लेकिन गिरने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कव्वाली थाना प्रभारी को दी, और हल्दी पोखर पीओपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक मिस्त्री का नाम झांटू बागती, उम्र 30 वर्ष, निवासी हल्दी पोखर बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुआवजे की मांग की है।

Related Post