Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

बर्मामाइंस में ट्रक चालक के घर से 9 लाख रुपये की चोरी, पुलिस कर रही जांच..

जमशेदपुर-: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के भक्तिनगर में गुरुवार की देर रात एक ट्रक चालक के घर से नकदी और जेवर समेत कुल 9 लाख रुपये मूल्य की चोरी हो गई। परिवार को इस घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

ट्रक चालक छोटू राय ने बताया कि उसने अपने घर में इंस्टालमेंट के लिए 72 हजार रुपये रखे थे, जो भी चोरी हो गए। चोरों ने घर में घुसकर कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और जेवर से भरा बैग भी लेकर फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालने की योजना बना रही है।

Related Post