Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

कांड्रा में भीषण सड़क हादसा: बाउंड्री से टकराई कार, एयरबैग ने बचाई तीन युवकों की जान..!

कांड्रा।कांड्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब चौका की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ओवरब्रिज के समीप बाउंड्री में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे उसमें सवार सभी युवक सुरक्षित बच गए। कार में चालक सहित कुल तीन युवक सवार थे, और सभी के नशे में धुत्त होने की जानकारी मिली है।

हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है**, जब कार (संख्या JH05DN -9015) रांची से लौटकर आदित्यपुर की ओर जा रही थी। अचानक, कार बेकाबू होकर बाउंड्री से जा टकराई और इतनी तेज गति से पलटी कि उसका मूवमेंट ही बदल गया और वह विपरीत दिशा में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कार सवार सभी युवक आदित्यपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय सभी युवक नशे की हालत में थे। हालांकि, एयरबैग खुल जाने के कारण तीनों की जान बच गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और मामले की

Related Post