Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

बिहार में गांजा खपाने की योजना विफल, आरपीएफ ने रांची स्टेशन में पकड़ा गांजा  !

रांची-: आरपीएफ लगातार बेहतर कार्य कर गांजे और शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कामयाबी हासिल कर रही है. ऑपरेशन नार्कोस के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास ड्यूटी पर एलर्ट आरपीएफ महिला स्टाफ प्रतिमा कुमारी और आरती बारला ने एक व्यक्ति के पास संदिग्ध सामान को नोटिस की. इसकी सूचना महिला कर्मियों ने पोस्ट प्रभारी डी शर्मा को दी. इसके बाद पोस्ट प्रभारी, उपनिरीक्षक सूरज पांडे और सोहन लाल, वहां पहुंचकर व्यक्ति से पूछताछ की. जिसपर उसने अपना नाम विकी कुमार उम्र 19 वर्ष, निवासी ऑनडा, थाना सार, जिला नालंदा, बिहार बताया. वहीं, बताया कि उसके पास ट्रॉली बैग में गांजा रखा हुआ है. फिर मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई तथा उनके पहुंचने पर उस ट्रॉली बैग की जांच की गई. जिसमें लगभग 13.5 किलो गांजे की बरामदगी हुई है. इसकी बाजार में क़ीमत अनुमानित 1,35,000 रूपये आंकी गई. गिरफ्तार विकी को आरपीएफ ने पूरी जानकारी लेने के बाद जप्त गांजा के साथ जीआरपी को सौंप दिया.

Related Post