Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सेना महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण !

रांची -: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर (विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त), जीओसी 23 इंफेंट्री डिवीजन, दीपाटोली कैंट, रांची, कर्नल सुनील राजदेव और कर्नल अनुज शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भारतीय सेना की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित होने वाले “सशक्त सेना, समृद्ध भारत” महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

मेजर जनरल डागर ने बताया कि तीन दिवसीय इस महोत्सव के दौरान थल, नौ, और वायु सेना की ओर से सैन्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो जनता को सेना की भूमिका और उसकी ताकत से अवगत कराएंगे। यह महोत्सव सेना और आम जनता के बीच संपर्क बढ़ाने और देश की रक्षा में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।

Related Post

You Missed