Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

इलाज कराने आई पलामू की महिला से डिप्टी पाड़ा में एक लाख का चेन छिन स्नैचर फरार  !

राँची-:राजधानी में स्नैचरों का कहर जारी है। अलग अलग इलाका बदल कर स्नैचिंग की घटना को अंजाम दे रहे है। लालपुर थाना क्षेत्र के डिप्टी पाड़ा स्थित आंख के अस्पताल में इलाज कराने आई पलामू की महिला से एक लाख रुपए मूल्य का चेन छिन बाइक सवार स्नैचर फरार हो गए। इस संबंध में लालपुर थाना में महिला के पति रंजीत सोनी ने छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वे अपनी पत्नी और मां के साथ इलाज कराने के लिए 3 सितंबर को राँची आए थे। दिन के करीब 1.45 बजे एक बाइक से दो युवक आए। एक बाइक पर बैठा रहा और दूसरा उतर कर नीचे आया। उनकी पत्नी के गले से चेन छिन और बाइक पर बैठ अपने साथी के साथ भाग निकला। चेन का वजन 15 ग्राम था। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को स्नैचरों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related Post