Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

बढ़ते सड़क दुर्घटना के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चला, दी गई हिदायत !

चाईबासा-: पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार आज शाम पोस्ट ऑफिस चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद प्रशिक्षु DSP प्रदीप कुमार एवं सदर SI राधे श्याम द्वारा टोटो चालक एवं दो पहिया वाहन चालको का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर एवं अन्य जरूरी कागजात देखा गया। मौके पर प्रदीप कुमार द्वारा चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, हेलमेट पहनने साथ रखने की अपील की गई। जिला में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया और लोगों को यातायात नियम का पालन करने की अपील की गई। दोषी पाए गए चालकों को छोड़ गया और आगे अगर वह दोषी पाए गए तो चालान की जाएगी एवं किसी तरह से कोई किसी का सुविधा हो तो 112 नंबर में फोन करें। इस मौके पर सड़क सुरक्षा की टीम भी मौजूद रही।

Related Post