Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

चांडिल: स्वर्ण रेखा नदी के तट पर मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी

चांडिल-: अनुमंडल के कपाली ओपी अंतर्गत जमशेदपुर सीमा से सटे डोबो फुल के नीचे स्वर्ण रेखा नदी के तट पर एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को निकालने की प्रक्रिया में जुट गई है।

फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शव कहीं से बहकर नदी के तट पर आ सकता है। पुलिस शव की पहचान और मौत के कारण की जांच कर रही है।

Related Post