Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना !

जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत जेमको महानन्द बस्ती में बीती रात करीब 11 बजे एक फायरिंग की घटना घटी। सूत्रों के अनुसार, गोली सोनू के हाथ से छूकर निकल गई। घटना की सूचना मिलने पर टेल्को थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सूत्रों ने बताया कि गोली बापि नामक युवक ने चलाई थी और यह दोनों युवक आपस में दोस्त हैं। हालांकि, घटना के कारणों का पता अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Post