Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

रांची में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति प्रभावित !

रांची-:रांची नगर निगम के 2300 से अधिक सफाईकर्मी, वाहन चालक, सुपरवाइजर, जोनल सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल के परिणामस्वरूप पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। लगभग 2.25 लाख घरों से कूड़े का उठाव नहीं हो सका और मोहल्लों में कूड़ा वाहन नहीं पहुंचे, जिससे शहर की सड़कों और नालियों में कचरे के ढेर लग गए हैं। शहर के 53 वार्डों में 700 मीट्रिक टन कचरा फैला हुआ है और किसी भी क्षेत्र में नालियों या सड़कों की सफाई नहीं की गई है।

हड़ताल का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा है। खासकर जयप्रकाश नगर और रातू रोड के उन मोहल्लों में जहां पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, लोगों को पानी की गंभीर कमी का सामना करना पड़ा है। इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है, और लोग रोजमर्रा के काम के लिए टैंकरों पर निर्भर हैं। सोमवार को नगर निगम की ओर से पानी का कोई टैंकर नहीं भेजा गया, जिससे इन मोहल्लों में हाहाकार मच गया है।

Related Post