Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

विश्व हिंदु परिषद का साठ साल का संघर्षपूर्ण सफर: जमशेदपुर में भव्य समापन समारोह !

जमशेदपुर। माइकल जॉन सभागार, बिष्टुपुर में विश्व हिंदु परिषद (विहिप) के साठ साल के संघर्षपूर्ण सफर का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में नगरवासियों के साथ विहिप के कार्यकर्ता केंद्र, प्रांत, विभाग, जिला, प्रखंड और खंड उपखंड से हजारों की संख्या में शामिल हुए।

समारोह के दौरान, केन्द्रीय अधिकारी मा. जगन्नाथ शाही ने हिंदू समाज से आह्वान किया कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोकना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो भारत में भी उन अत्याचारी तत्वों को मजबूरी में बाहर किया जा सकता है। झारखंड में मुस्लिम और ईसाई तुष्टीकरण की नीति की वजह से हरिजन, आदिवासी और कमजोर वर्ग के हिंदुओं को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनकी जमीन और संपत्ति पर कब्जा हो रहा है। इस कुकृत्य पर जल्द रोक लगाने की मांग की गई, अन्यथा संगठन अपने स्तर से निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा, और इसका दोष सरकार पर जाएगा।

जगन्नाथ शाही ने यह भी कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार के तहत बांग्लादेशी, रोहिंग्या और इसाई मिशनरियों की गतिविधियाँ तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आदिवासी और हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है।

समारोह के अंत में भारत माता की जय, वंदेमातरम और जय श्रीराम के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Post