Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

आदित्यपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी गुड्डू पांडे को गिरफ्तार किया..!

आदित्यपुर:- सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जयप्रकाश उद्यान स्थित लक्ष्य अपार्टमेंट के तृतीय तल्ले के फ्लैट नंबर 5/2 पर छापेमारी की और जमशेदपुर के कुख्यात अपराधकर्मी गुड्डू पांडे और उसके सहयोगी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की है। थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस फ्लैट में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि गुड्डू पांडे एक हिस्ट्री शीटर अपराधकर्मी है और उसके खिलाफ जमशेदपुर के कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Post