Breaking
Wed. Apr 29th, 2026

हेमंत सोरेन सरकार की दमनकारी कार्रवाई: भाजपा युवा मोर्चा की रैली को असफल करने के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है

जमशेदपुर: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आहूत युवा आक्रोश रैली को असफल करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के निर्देश पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के बसों को रोका जा रहा है। जमशेदपुर से रांची जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी जमशेदपुर के मरीन ड्राईव, सरायकेला जिले के कमारगोड़ा, कांदरबेड़ा, चांडिल, चौका, रांगामाटी में पुलिस ने रोका है।

भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा, भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी भ्रष्ट तानाशाह सरकार की जड़ें हिल गई हैं। युवाओं संग वादाखिलाफ़ी वर्तमान हेमंत सरकार को महंगी पड़ेगी और जल्द ही सत्ता से बेदखल कर दिये जायेंगे।

पुलिसिया कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष

गोलमुरी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई को संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर अतिक्रमण बताते हुए जमकर नारेबाजी किया।

Related Post