Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

गोड़ाडीह पुलिया: स्थानीय लोगों के लिए बढ़ता खतरा और प्रशासन की अनदेखी ..

जादूगोड़ा-:गोड़ाडीह पुलिया जादूगोड़ा के नरवा-सुंदर नगर और जादूगोड़ा सड़क के मध्य में स्थित है। यह पुलिया काफी जर्जर हो चुका है, जिससे आए दिन बड़ी-बड़ी गाड़ियां फंस जाती हैं और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस पुलिया के कारण कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन में अब तक कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है, अक्सर इस पुल पर नाम की स्थिति बन जाती हैं। जिससे लोगों को मजबूरन 10 से 15 किमी तक अतिरिक्त सफर करके जमशेदपुर जाना पड़ता है।

रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है क्योंकि पुलिया दृश्यता की कमी और खराब सड़क के कारण लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। स्थानीय लोग और वाहन मालिक इस खतरनाक स्थिति से परेशान हैं और व्यापारी भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों के लगातार अनदेखी के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ते जा रही है। कई गाड़ी चालक इस रास्ते से गुजरने से इंकार कर रहे हैं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। स्थानीय ग्रामीण जाम करने की धमकी दे रहें हैं कि यदि पुलिया की मरम्मत जल्द नहीं कराई गई तो वे सड़क जाम का विरोध प्रदर्शन करेंगे।

जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष ने भी बताया कि यह पुलिया जानलेवा हो रही है और प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस पुलिया की तत्काल मरम्मत कराकर उनकी परेशानियों का समाधान करे।

Related Post