Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज, पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला चौथा मेडल !

पेरिस-:भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. 8 अगस्त को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया. भारतीय टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीता है. इससे पहले उसने टोक्यो गेम्स में भी कांस्य अपने नाम किया था।

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक के इतिहास में अपना 13वां मेडल जीता है. भारत अब तक रिकॉर्ड 8 गोल्ड, एक सिल्वर और चार कांस्य पदक जीत चुका है,

देखा जाए तो पेरिस ओलंपिक में भारत का ये चौथा ब्रॉन्ज मेडल रहा. इससे पहले भारत के तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में आए थे.

Related Post