Breaking
Tue. Sep 8th, 2026

जमशेदपुर -: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुर्गे अमरजीत और ऋतेश गिरफ्तार !

जमशेदपुर -:जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गिरोह के गुर्गे अमरजीत सिंह उर्फ सेट्ठी और ऋतेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी गोलमुरी थाना क्षेत्र से की गई है। गिरफ्तार किए गए अमरजीत और ऋतेश को पुलिस गोलमुरी थाना में रखकर पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, अमरजीत और ऋतेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से 5-6 पिस्टल, नकद, एक कार और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि अमरजीत ने पुलिस को बताया है कि अखिलेश सिंह के जेल जाने के बाद वह हरीश सिंह के लिए काम करने लगा था। अमरजीत रंगदारी वसूलने का काम करता था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की योजना बना रही है।

अमरजीत सिंह का नाम साल 2020 में सीतारामडेरा के नीतीबाग कॉलोनी में हुए गैंगवार में भी शामिल रहा है। उस समय उसे बोकारो से गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त, अमरजीत के खिलाफ केबुल कंपनी के पास फायरिंग करने का मामला भी लंबित था। अमरजीत की गिरफ्तारी से कई महत्वपूर्ण जानकारियां उजागर हो सकती हैं। फिलहाल, पुलिस उसकी पूछताछ कर रही है।

Related Post