जमशेदपुर:मुख्यमंत्री महिला स्वाभिलंब योजना को सफल बनाने के लिए पोटका के हाता स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में गांव और क्षेत्र की सभी महिलाओं को लाभ पहुंचाने में मदद करने का आवाहन किया,पोटका के विधायक संजीव सरदार ने रविवार को हाता स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक करने के बाद प्रेस वार्तालाप कर जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का सपना है कि क्षेत्र की तमाम महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो इसके लिए उन्होंने इस योजना को जल्द से जल्द लागू कर इसका लाभ देना का विचार किया है उन्होंने कहा कि इसके लिए फॉर्म आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा निशुल्क मिलेगा साथ ही हर प्रत्याशी को अपना आधार कार्ड वोटर कार्ड एवं राशन कार्ड लेकर हर पंचायत में आगामी 3 तारीख से 10 तारीख तक लगने वाले तमाम दरबार में इसे बायोमेट्रिक कराकर इसका लाभ लेंगे इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड पंचायत एवं गांव के तमाम कार्यकर्ताओं से उन्होंने आग्रह है कि पूरे क्षेत्र में हर महिलाओं को इसका लाभ मिल सके इसके लिए वह कार्यकर्ता भी इस फॉर्म को भरवाने में हर तरह का सहयोग करेंगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच बहुत ही अच्छी है और हम सभी चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र की तमाम महिलाएं जल्द से जल्द इस फॉर्म को भरकर इसका लाभ ले इस योजना का लाभ रक्षाबंधन के दिन तमाम महिलाओं का यह फॉर्म जमा होने के बाद उन्हें नगद राशि खाते में मिल जाएगी इस अवसर पर उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन वरिष्ठ नेता बबलू चौधर मोहम्मद काडू प्रधान सायरा बानो रजनी सारंगी जिगरूर होदा कमल खान ओम गुप्ता के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

