Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

राँची पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, होटल में हथियार खरीद-बिक्री करने पहुँचा था

राँची।राजधानी राँची में होटल में हथियार खरीद बिक्री करने पहुँचा था।इसी बीच गुप्त सूचना पर चुटिया पुलिस ने धाबा बोल दिया और दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अपराधियों के नाम अमजद गद्दी और शाहिद आलम हैं।दोनों हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं।अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। दरअसल पुलिस को ये सूचना मिली थी कि कई अपराधी हथियार के साथ स्टेशन रोड में स्थित अन्नपूर्णा होटल में मौजूद हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।अन्य अपराधी फरार हो गया है।

Related Post