Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

जमशेदपुर में सर्वदलीय जनएकता मंच का विरोध प्रदर्शन अवैध निर्माण का विरोध करने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

जमशेदपुर

सर्वदलीय जनएकता मंच के संयोजक संजीव आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कदमा स्थित मेन रोड गोलचक्कर के समीप अवैध निर्माण का विरोध किया है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कदमा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के घर के बगल में रातों रात शेड डालकर फ्लोर ढलाई कर दुकान, मकान और ऑफिस बनाने का काम चल रहा है। इस अवैध निर्माण को जल्द से जल्द रोकने की मांग की है।

संजीव आचार्य ने बताया कि यह कार्य जिला प्रशासन के नाक के नीचे से हो रहा है और इसमें ना तो टाटा स्टील प्रबंधक, लैंड डिपामेंट, अंचल पदाधिकारी, अप नगर आयुक्त, जेएनएसी को इस निर्माण की कोई सूचना है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण का जनमानस विरोध करता है और जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं उन्होंने कदमा में बंद पड़े डी फ्लैट के तीनों सार्वजनिक रोड को खोलने की भी मांग की है।

Related Post