Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

अज्ञात अपराधियों ने महिला को मारी गोली, रेफरल से रिम्स रेफर

मांडर :- मांडर थाना क्षेत्र में बुढ़ाखुखरा के समीप अज्ञात बाईक सवारों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।घायल लगभग 32 वर्षीय महिला गीता भगत को स्थानीय लोगों ने मांडर रेफरल अस्पताल ईलाज के लिए पहुंचाया जहाँ से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया है। घटना को शाम पांच बजे अंजाम दिए जाने की खबर है।घायल महिला गीता भगत एसएसबी के जवान विजय भगत की पत्नी बताई जाती है। सूचना मिलने के बाद मांडर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।

Related Post