Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

कोवाली पुलिस ने छापामारी कर49,650 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किए

कोवाली:गुप्त सूचना के आधार पर कोवाली पुलिस द्वारा टीम बनाकर कोवाली स्थित नारायण साहू के होटल पर छापामारी कर विभिन्न ब्रांड के 49,650 ltr अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि होली पर्व को लेकर कोवाली में अवैध इंग्लिश शराब बेची जाने की योजना है। पुलिस के द्वारा छापामारी करते समय मौका देख होटल मालिक भागने में सफल रहा,पुलिस के द्वारा होटल मालिक के ऊपर अवैध शराब रखने को लेकर एक मामला दर्ज कराया गया। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस द्वारा शख्ती से करवाई कि जाएगी। जिसको लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा है।

Related Post