Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया हकाई बांध का जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन।

जल संसाधन लघु सिंचाई पूर्वी सिंहभूम पोटका के हकाई गांव में बांध का जीर्णोद्धार निर्माण कार्य का भूमि पूजन पोटका विधायक संजीव सरदार नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि गर्मी गिरते ही ग्रामीण इलाकों में जानवरों के लिए पानी की कमी एवं ग्रामीण इलाकों में लोगों को नहाने धोने के लिए बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बहीं तालाब का जीर्णोद्धार हो जाने से जानवरों के लिए पीने का पानी एवं ग्रामीण लोगों का नहाने ,धोने के लिए पानी का अभाव नहीं होगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार, आंदोलनकारी बबलू चौधरी, मुखिया सुखलाल सरदार, पूर्व मुखिया सावित्री सरदार, रजनी सारंगी, रहमान कडू, वीरेंद्रर पात्र, आदि के साथ ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Related Post