Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

पूर्व विधायक स्वर्गीय हाड़िराम सरदार की पुण्यतिथि में रक्तदान शिविर का आयोजन

 

आज पूर्व विधायक स्वर्गीय हाड़िराम सरदार का पुण्यतिथि है। स्वर्गीय हाड़िराम सरदार झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक के रूप में पोटका विधानसभा से प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में तत्पर रहे उनके पुण्यतिथि पर हर साल की भांति इस साल भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है आज उन्हें परिवार वालों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सह अखिल झारखंड किसान समिति के सचिव श्री लखन चंद्र मंडल ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है इससे ज्यादा पुण्य का काम इस भवसागर में कुछ नहीं है। इसीलिए ऐसे महापुरुष के पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन अवश्य होना चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक स्वर्गीय हाड़ीराम सरदार के धर्मपत्नी जसोदा सरदार , मनोज सरदार, सविता सरदार उज्जल कुमार मंडल, दुलाल दास, आशुतोष मंडल, लखन चंद्र मंडल, आदि उपस्थित रहे

Related Post