Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

ग्रीन कार्ड राशन वितरण उत्सव दिवस का प्रखंड विकास पदाधिकारी ने टीम बनाकर राशन दुकानों में पहुंचकर किया निरीक्षण

झारखंड सरकार के निर्देश पर प्रखंड मे प्रत्येक माह के 18 तारीख को ग्रीन कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया | जिसको लेकर पोटका के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा ग्रीन कार्ड धारी को चावल का वितरण सुनिश्चित करने के लिए टीम द्वारा निरीक्षण किया गया | निरीक्षण टीम में पोटका बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, एमओ डॉ अशोक कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान सानग्राम, जुड़ी, हल्दी पोखर पूर्वी, पश्चिमी एवं गंगाडीह पंचायत के दुकानदार यमुना प्रसाद गुप्ता, असगर अली, प्रह्लाद नंदी, उत्पल बोस आदि दुकानों की जांच की गई एवं ग्रीन कार्ड के तहत कार्ड धारियों के बीच चावल वितरण किया गया | इस दौरान पंचायत की मुखिया देवी कुमारी उपस्थिति रही |

Related Post