Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

जमशेदपुर के सोनारी निवासी नन्ही परी अनीशा के पहली जन्मदिन को मानव सेवा को ही समर्पित रखते हुए पौष्टिक आहार, साथ ही साथ कई जरूरत के चीज प्रदान किया गया

जमशेदपुर के सोनारी निवासी अनिर्बान बोस एवं सोहिता बोस ने एकमात्र छोटी सी नन्ही परी “अनीशा” के पहले जन्मदिन को सिर्फ और सिर्फ मानव सेवा को ही सर्वोपरि रखते हुए समर्पित किया, बाराद्वारी स्थित शिशु भवन में वहां रह रहे छोटे छोटे बच्चे बच्चियों के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ, कई जरूरत के चीज आज प्रदान किया गया. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन इस मुहिम को एक बड़ा अभियान बनाते हुए संस्था के कई सदस्यों ने इस दिन को “अनीशा” के पहले जन्मदिन के नाम समर्पित करते हुए सभी ने सहयोग प्रदान कर एक विशाल रूप दे दिया. जिसके चलते वहां रह रहे छोटे छोटे बच्चे बच्चियों के लिए अधिक से अधिक मात्रा में मैरीगोल्ड बिस्किट, अमूल स्प्रे पाउडर, बॉर्नविटा, जूनियर हॉरलिक्स, कॉर्नफ्लेक्स, मूसली, चीनी, ब्रेड, जैम, केला, सेव, फ्रूट जूस, बेबी टॉवल, बेबी सोप, फिनाइल, डेटॉल, फर्स्ट एड बॉक्स एवं दो पंखा प्रदान किया गया. पोति के जन्मदिन पर दादा अशेष बोस एवं दादी सुनंदा बोस जी का भी सानिध्य एवं आशीर्वाद मिला. इतने बड़े अभियान को प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के कई सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान करते हुए इसे सफल बनाया. जिसमें मुख्य रुप से संस्था के चेयरमैन पुलक कुमार सेनगुप्ता, निर्देशक अरिजीत सरकार, वाइस चेयरमैन खेम प्रकाश, एस चौधरी, डी.पी. दास, आल्पना भट्टाचार्य, शुभेंदु मुखर्जी, तपन चंदा, कमला चंदा, दीपक मित्रा, निखिल मंडल, भास्कर चटर्जी, मनोतोष घोषाल, वासुदेव दास, कमल कुमार घोष, दीप सेन, विजोन सरकार, कुमारेस हाजरा, किशोर साहु एवं उत्तम गोराई. आज वहां रह रहे सभी बच्चे बच्चियों के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रहा था. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सभी सदस्य एवं साथ ही साथ ” अनीशा ” के माता पिता, दादा दादी सभी गर्व महसूस कर रहे थे.

Related Post