Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

पोटका के हल्दीपोखर पंचायत भवन में बालेश्वर में हुई ट्रेन दुर्घटना में घायलों को समर्पित एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

-पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर पंचायत भवन परिसर में बालेश्वर ट्रेन दुर्घटना में घायलों को समर्पित करने हेतु हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के मुखिया देवी कुमारी भूमिज का प्रयास से आयोजक हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत तथा प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने हेतु क्षेत्र के विभिन्न जगहों से सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अनुपस्थित सांसद बिद्युत बरन महतो के जगह में उनके पुत्र कुणाल महतो उपस्थित हुए थे। पोटका के हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा की रक्तदान जीवनदान है ,। उन्होंने कहा उड़ीसा के बालेसर में हुई ट्रेन दुर्घटना जोकि बहुत ही बड़ा घटना है, जिसकी दुख सभी को है, जिसके लिए आज हल्दीपोखर पूर्वीपंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है और रक्तदान शिविर में जो भी रक्त संग्रह किया जा रहा है, वह बालेसर ट्रेन घटना में हुई घायलों को सेवा की भावना से समर्पित की जाएगी।
रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, साथ में मनोज सरदार, गणेश सरदार, स्वपन मित्र उपेंद्रनाथ सरदार, राजू कुंडू, दिलीप अग्रवाल, साहित्यकार सुनील दे, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर चंद्र गोप, राजकुमार साहू ,कृष्णा मंडल, उत्पल बोस, महेश साहू, मोना राय, संदीप पलीत, नोटन राय, साधु गोप, शुभम कुमार साहू, आदि के साथ अखिल भारतीय हल्दीपोखर मारवाड़ी महिला समिति के सुशील अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, शालिनी खंडेलवाल, नेहा शर्मा, मनीषका अग्रवाल, और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के लोगों के साथ गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Related Post