Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पोटका के कालिकापुर गांव में 25 साल से चले आ रहे चतुर्दशी व्रत बट सावित्री पूजा

पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर ग्राम में 25 साल से चले आ रहे जैष्ठ मास के चतुर्दशी व्रत वट सावित्री पूजा बढ़ी धुमधाम के साथ कालिकापुर शिव मन्दिर दूर्गा पूजा मैदान परिसर में प्रतिष्ठित वट वृक्ष पर विवाहिता महिलाओं द्वारा अपने अपने पति के मंगल कामना, दिर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। आज से 28 वर्ष पहले कालिकापुर के समाजसेवी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद साव द्वारा लगाया गया वटवृक्ष और प्रतिष्ठित चबूतरा पर यह पूजा किया जाता है। बट सावित्री चतुर्दशी व्रत और पूजन में व्रती महिलाएं कालिकापुर पंचायत के पूर्व मुखिया चांदमणि महाली, रितु भगत, उषा रानी भगत, कल्पना दास, रंजू का भगत , देविका भगत ,शांति भगत, बाबली भगत, झूमा दास, प्रभाती दास, रीना भगत, ममता भगत आदि उपस्थित रहे

Related Post