Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

जुगसलाई में बिल्डर श्याम सिंह व बिष्टुपुर में रवि सिंह भाटिया के घर व ऑफिस में ईडी की रेड

जमशेदपुर के बिष्टुपुर कॉन्ट्रेक्टर्स एरिया स्थित बेगुनिया टावर स्थित रवि सिंह भाटिया के ऑफिस में बुधवार सुबह ईडी ने रेड की. ईडी की टीम जमशेदपुर स्थित उनके आवास भी पहुंची और छापेमारी शुरू की. इधर ईडी की टीम ने जुगसलाई स्थित गौशाला नाला रोड निवासी बिल्डर श्याम सिंह के आवास पर भी दबिश दी है. श्याम सिंह जमीन कारोबार से भी जुड़े है. सरायकेला-खरसावां जिले में उनका मॉल भी है. टीम उनके आवास पर भी छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम आईएएस छवि रंजन के मामले में छापेमारी कर रही है. ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि रवि सिंह भाटिया भी जमीन खरीद-बिक्री में शामिल हैं. फिलहाल टीम छापेमारी कर रही है।

By Aman Ojha

चार साल से पत्रकारिता में सक्रिय, राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि जमशेदपुर।

Related Post