Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

विधायक संजीव सरदार मानवता का परिचय देते हुए एक गरीब परिवार की टीएमएच का बकाया बिल 56.550 रू माफ करवाया

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराइन पंचायत के ग्राम हाड़ियान निवासी धर्मपदो महापात्रा के पुत्र गौरव महापात्रा का तबीयत अत्यंत खराब होने के कारण उनके परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती किया था । इलाज के उपरांत अस्पताल का कुल बिल 104550/– रुपया हो गया था । मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल में 48,000/– रू ही भुगतान कर पाए थे, परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 56,550 /– रू० भुगतान करने में असमर्थ थे, जिसके कारण मरीज के ठीक होने का बाद भी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पा रहा था, इसकी सूचना मरीज के परिजनों द्वारा पोटका विधानसभा क्षेत्र की युवा विधायक संजीव सरदार को दीया गया , विधायक संजीव सरदार ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से वार्ता कर बकाया बिल 56,550 /– रू० माफ कराया , जिसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया ।इस नेक कार्य के लिए उनके परिजनों ने विधायक संजीव सरदार को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।

Related Post