मनिका(लातेहार)मनिका: प्रखंड में विभिन्न जगह मे धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा
अन्य पंचायत से भी पूजा देखने के लिए आए हुए थे लोगों में उत्साह देखा गया मनिका प्रखंड मुख्यालय में 17 सितंबर दिन शनिवार को भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड क्षेत्र के पावर ग्रिड,पायल फेब्रिकेशन,यादव टेंट हाउस,गोविंद गैरेज,समेत इत्यादि स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा व चित्र स्थापित कर पंडित के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना संपन्न करवाई गई। और पूजा कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। प्रखंड वासियों ने अपने वाहनों और अन्य सामग्री की पूजा अपने घर पर ही संपन्न किया।क्षेत्र के कई स्थानों पर रात्रि में भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। मालूम हो कि भगवान विश्वकर्मा को हिंदू धर्म में निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। वह वास्तुदेव के पुत्र तथा माता अंगिरसी के पुत्र थे। मान्यता है कि सोने की लंका का निर्माण भी उन्होंने ही किया था। पौराणिक काल में विशाल भवनों का निर्माण भगवान विश्वकर्मा करते थे। आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा कार्यक्रम में पावर ग्रिड मनिका के संजय लकड़ा,अरविंद मांझी,ज्ञानचंद कुमार,सत्येंद्र प्रसाद,रंजीत कुमार,विजय सिंह,मथुरा प्रसाद,अविनाश प्रसाद,पायल फेब्रिकेशन मनिका के अरुण विश्वकर्मा,समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

