Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

बहुप्रतीक्षित स्थानीय नीति एवं ओबीसी को27% आरक्षण के स्वीकृति प्रस्ताव पर सरकार को बधाई

 

ओबीसी को 27% आरक्षण एवं 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने हेतु झारखंड सरकार के कैबिनेट में मंजूरी के लिए सूढ़ी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर की तरफ से झारखंड सरकार को आभार प्रकट की जाती है। आज शाम को एक कार्यकारिणी समिति के बैठक में झारखंड सरकार को आभार प्रकट की गई ,इस उपलक्ष पर समिति के अध्यक्ष सोमन मंडल ने कहा यह सूंढ़ी समाज की बहुत पुरानी मांग थी जो झारखंड बनने के 22 साल बाद वर्तमान सरकार ने पारित किया है जिससे समाज के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मध्य पोटका के जिला परिषद सदस्य श्री सूरज मंडल ने कहा की ओबीसी के 27% आरक्षण एवं 1932 के सर्वे को मानकर स्थानीय नीति तय करना सही मायने में झारखंड के युवाओं के आगे का भविष्य के लिए शुभ संकेत है आशा है इसके आगे की प्रक्रिया सरकार जल्द से जल्द पूरा करे। इस शुभ अवसर पर समिति के अध्यक्ष सोमन मंडल, सचिव उज्जवल कुमार मंडल, जिला परिषद सदस्य माननीय सूरज मंडल, असित कुमार मंडल, प्रशांत कुमार मंडल ,आशीष कुमार मंडल ,सुबोध मंडल ,आशुतोष मंडल, स्वपन मंडल, सेन्हाशिस मंडल ,आशीष मंडल, कुशध्वज मंडल ,पीयूष कुमार मंडल, स्वपन कुमार मंडल , कृष्णा पदो मंडल आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Post