Breaking
Fri. Jul 10th, 2026

आम आदमी पार्टी ने किया जिला युवा मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन।

आम आदमी पार्टी ने किया जिला युवा मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन।

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

लातेहार: आम आदमी पार्टी ने पार्टी की मजबूती को लेकर जिला युवा मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन किया है ।जिला संयोजक परमेश्वर गंझू ने युवा मोर्चा कमेटी का गठन किया है। इस बाबत उन्होंने कहा कि पार्टी के आलाकमान के निर्देश पर कमेटी का गठन करते हुए पार्टी के नीति सिद्धांतों के तहत जन उपयोगी कार्य करना आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है। उसी के निमित्त चंदवा की पथ निर्माण विभाग के सभागार में सर्वसम्मति से युवा मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन कर लिया गया है । उक्त मोर्चा में जिला संयोजक अमृत गंझू सचिव राम चरण उरांव तथा उपाध्यक्ष निर्मल उरांव को बनाया गया है। युवा मोर्चा के गठन होने पर आम आदमी के सदस्यों ने नवगठित कमेटी को बधाइयां दी है।

Related Post