पोटका के कोवाली थाना क्षेत्रों मैं पुट लुपुंग का गुमशुदा व्यवसाई लव मंडल के हत्याकांड का जादूगोड़ा थाना परिसर में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलासा कर दिया गया खुलासा में वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोबाली थाना क्षेत्र के पुटलुपुग निवासी मिताली मंडल का अपने जेठ लव मंडल से पारिवारिक विवाद के कारण मिताली मंडल ने अपने सहयोगी मित्र कृष्णा मंडल के साथ मिलकर वृंदावन दत्ता गिरोह को हत्या को लेकर 80000 की सुपारी दी वृंदावन दत्ता जो एक पेशेवर गिरोह के रूप में जाना जाता है जो की झारखंड और उड़ीसा राज्य में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है वृंदावन दत्ता की गिरफ्तारी के साथ ही जमशेदपुर एवं इसके आसपास के थानों तथा उड़ीसा के एक घटना यानी कुल 10 घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है | मिताली मंडल द्वारा वृंदावन दत्ता के गिरोह को ₹80000 सुपारी देने के बाद गिरोह द्वारा लव मंडल की रेकी की गई घटना के संबंध में बताया गया की कि 21 जुलाई को लव मंडल अपने पुत्र रितेश मंडल को लेकर हाता के सामने स्थित विद्या भारती इंग्लिश स्कूल सुबह 7:00 बजे पहुंचाने आया था बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद वापसी जाने के क्रम में अचानक गायब हो गया जिसके बाद लव मंडल की पत्नी सरिता मंडल द्वारा लापता का एक मामला कोवाली थाना में दर्ज किया गया था इसी आलोक में ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा द्वारा अनुसंधान के क्रम में वृंदावन दत्ता, राज रेड्डी, सोनू करवा, कृष्णा मंडल आदि को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार करने के बाद चारों ने लव मंडल की हत्या की बात स्वीकार की उन्होंने बताया कि इन चारों ने मिलकर हल्दीपोखर गिरी भारती हाई स्कूल के नजदीक पहाड़ी में गला दबाकर उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया गया था घटना के 32 दिन के बाद जब वृंदावन दत्ता की गिरोह 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया इसमें पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने लव मंडल की हत्या का बात को स्वीकार किया इसके बाद मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, पोटका थाना प्रभारी रविंद्र गुंडा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं लव मंडल के कंकाल को बरामद किया गया इस घटना में सुपारी देने वाले मिताली मंडल को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया घटना में मृतक लव मंडल के कंकाल के साथ मृतक लव मंडल का कपड़ा, 5 मोबाइल, सुपारी में दिए गए ₹10500 घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल आदि को बरामद करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई | इसके अलावा अन्य संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया जा रहा है |

