Breaking
Thu. Jul 9th, 2026

पोटका के गंगार्डी पंचायत के लैंप्स मे कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार के हाथों फीता काटकर किया गया

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगार्डीह पंचायत के लैंप्स मैं सहकारिता विभाग द्वारा30mt का शीत गृह बनाया गया जिसका उद्घाटन आज पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक संजीव सरदार एवं प्रमुख शुक्र मणि टुडू द्वारा फीता काटकर किया गया विधायक संजीव सरदार ने कहा जरूरी है सरकारी योजना का प्रचार प्रसार करना विभागीय पदाधिकारियों को कहा गया कि गांव-गांव में जाकर प्रचार प्रसार कर के शीतगृह का विषय में किसान मित्रों को शीत गृह किसानों को क्या फायदा मिलेगा इस विषय में समझाइए एवं किसानों को इसका लाभ देने का काम कीजिए उन्होंने कहा की बहुत प्रयास से झारखंड बनने के बाद इस पोटका विधानसभा क्षेत्रों में 30 MT का शीत गृह बनाया गया जिसका आज उद्घाटन किया गया पहले इस पटका विधानसभा क्षेत्र में शीत गृह का व्यवस्था नहीं था लगभग 40 से 50 लाख रुपया में यह शीत गृह बनाया गया है उद्घाटन के मौके पर जिला परिषद सूरज मंडल पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कश्यप झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन वरिष्ठ नेता बबलू चौधरी जिला सहकारिता पदाधिकारी तिर्की कुमार सहायक निबंधक समिति जमशेदपुर अंचल वेद प्रकाश यादव पोटका सहकारिता पोटका सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा जिला सहायक निबंधक कार्यालय पदाधिकारी अनीश कुमार मुखिया कार्तिक मुर्मू पूर्व मुखिया रूपई बसके पंचायत समिति उर्मिला सरदार प्रधान मोहम्मद असलम एवं साथ में किसान बंधु लोक उपस्थित रहे

 

 

Related Post