*खेत में अचेत पड़ी लड़की को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया*
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। चंदवा के लाइन होटल के समीप खेत में पड़े अचेत एक लड़की को चंदवा पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया घटना किसी अनहोनी की बयां हो रही है परंतु थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि जब तक डॉक्टरों की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक किसी तरह का कुछ बोलना अनुचित होगा प्राथमिक इलाज के बाद डॉ नंद कुमार पांडे लड़की को सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया है चंदवा पुलिस ने बताया कि जब वह खेत में पड़ी थी तो बोलने में असमर्थ दिखाई दे रही थी हम लोग जो पूछ रहे थे तो उसके द्वारा नाम और घर का पता लिखकर बताया गया परंतु खोजबीन करने के बाद उसके पास एक आधार कार्ड मिला जो वह दूसरे जगह का पता था पुलिस परिजनों को खोजबीन कर रही है पता चलता है तो परिवार के लोगों को ही बुलाकर उसको सौंपा जाएगा इधर इस घटना के बाद बाजार में सनसनी खेत शुरू हो गया है और चर्चा गर्म है कि खेत में पड़ी लड़की वहां कैसे पहुंच गई और उसके पास से दो मोबाइल फोन पुलिस बरामद किया है।

