Breaking
Fri. Jul 31st, 2026

चंदवा प्रखंड के माल्हन पंचायत में डीएमएफटी फंड घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: प्रतुल नाथ शाहदेव 

डीएमएफटी फंड घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो:

प्रतुल नाथ शाहदेव

 

 

चंदवा ।चंदवा प्रखंड के माल्हन पंचायत में डीएमएफटी फंड की राशि से संचालित विकास योजनाओं में बिचौलियों एवं अभियंताओं द्वारा की गई भारी अनियमितता, लूट एवं बंदरबांट की खबर अखबार में छपने के बाद अब राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की भी कड़ी प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई हैं।

इस कड़ी में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह निर्वतमान जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान पहले ही योजनाओं की जांच कर दोषी अभियंताओं पर कारवाई की मांग कर चुके हैं।

इस कड़ी में आज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है,की हेमन्त राज में चहुंओर लूट ही लूट है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह घटना है।यहां अनियमितता नहीं बल्की लूट की गई है,ग्रामीण एवम जमीन मालिक चिल्ला – चिल्ला कर योजनाओं में बरती गई अनियमितता तथा लूट की शिकायत कर रहे हैं, परंतु प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने एवं मामले की लीपापोती करने का प्रयास कर रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्री शाहदेव ने अविलंब योजनाओं में की गई लूट के जिम्मेवार अभियंताओं एवं दलालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा सरकारी राशि की रिकवरी कर डीएमएफटी फंड का दुरुपयोग रोकते हुए ग्रामीणों एवं जमीन मालिकों को इंसाफ दिलवाने की मांग उपायुक्त लातेहार से की है।

Related Post