Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में जमशेदपुर के सुब्रतो मंडल समाज के लिए बना आईना

 

*आज  जमशेदपुर के ” सुब्रतो मंडल ” निरंतर समाज के लिए प्रदान कर रहे हैं अपनी सेवाएं. आज इसी कड़ी में किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए अपना तिसरा (3rd) सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान करते हुए जहां अपना 14 वा स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के आंकड़े को पूर्ण किया. इसी के साथ साथ समाज के युवाओं के लिए पेश किया एक मिसाल.आज धन्य है वह मां जिन्होंने अपने कोख से ऐसे सुपुत्र को जन्म दिया. आज उनके द्वारा किया गया अतुलनीय कार्य के चलते जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन उनके जज्बे को सलाम करते हुए, तहे दिल से आभार प्रकट करता है. इस पावन बेला पर उपस्थित रहे जमशेदपुर ब्लड बैंक के डॉक्टर लव बहादुर सिंह, अनुभवी तकनीशियन मनोज कुमार महतो, अभिषेक धर. रक्तदान करने के पश्चात जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र के साथ साथ प्रतीक चिन्ह देकर सुब्रतो मंडल जी को सम्मानित किया गया.

Related Post