Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

डीबीसी के अधिकारी रैयतों को गुमराह कर छलने का कार्य कर रही है, उमर आलम

डीबीसी के अधिकारी रैयतों को गुमराह कर छलने का कार्य कर रही है, उमर आलम

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

लातेहार सदर प्रखंड के डीही पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को डीवीसी के आधिकारी और रैयतो बीच मुखिया प्रमिला देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर पंचायत समिति उमर आलम संदीप उरांव मंजर हुसैन डीबीसी के अधिकारी सुधीर मुखर्जी उपस्थित थे। इस दौरान उमर आलम ने कहा कि डीबीसी के अधिकारी ग्रामीणों को लॉलीपॉप दिखाकर रैयतों को छलने का कार्य कर रही है। आगे उन्होंने ने कहा कि डीबीसी के द्वारा इससे पूर्व बैठक में कहा गया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा । ग्रामीणों को रसीद से लेकर कागजी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के हो रहे समस्याओं को लेकर ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना नही पढ़ेगा। इसका डीबीसी के अधिकारी इसका समाधान करेंगे लेकिन ऐसा ना हो कर आज रैयत ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि कंपनी के द्वारा बिना मिनी सर्वे कराए हुए खरीद परोस कर रहा है। जब तक कंपनी सर्वे नहीं कराएगा तब तक कंपनी इन छः गांव में कार्य नही करेगी जीसका निर्णय ग्रामीणों ने लिया है।

Related Post