चंदवा अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा।चंदवा झारखंड विकास समिति के बैनर तले चंदवा के समाजसेवियों के द्वारा एक प्रेस वार्ता किया गया जिसमें रवि कुमार डे ने कहा कि चंदवा अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है बीडीओ विजय कुमार चार पद पर काबिज हैं जिससे पता चलता है कि जनता का क्या काम होगा जनता ब्लॉक जाती है और बिना अपना काम किए लौट जाती है अंचल और ब्लॉक के सभी कर्मचारी अपने कार्यालय से नदारद रहते हैं जमीन का काम सीओ विजय कुमार के द्वारा निपटारा नहीं बल्कि उलझाया जाता है और पूछे जाने पर उनके द्वारा कहा जाता है कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है रवि कुमार डे ने झारखंड सरकार से मांग किया है कि अभिलंब चंदवा में सीओ की पदस्थापना हो रामयश पाठक ने कहा कि जमीन को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी इस पर ध्यान दें लातेहार जिला जमीन को लेकर काफी त्रस्त है विजय कुमार दुबे ने कहा कि विजय कुमार बीडीओ सीडीपीओ के भी पोस्ट पर हैं काम कुछ भी नहीं होता है काम के नाम पर केवल खानापूर्ति होता है सतेंद्र यादव ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के चार्ज में विजय कुमार ही हैं जो भ्रष्टाचार चरम पर है पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी ने अपने संबोधन में कहा कि चंदवा के बीडीओ चार पोस्ट पर काबिज हैं वीडियो भी हैं सीओ भी हैं सीडीपीओ भी हैं और ए मोदी हैं जिससे पता चलता है कि जनता का कोई काम नहीं होता है हम लोग झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि सभी पोस्ट पर अलग अलग व्यक्ति को चार्ज दिया जाए जिससे जनता का काम होगा मनोज कुमार सिंह पप्पू रामवृक्ष प्रजापति समेत प्रेस वार्ता में शामिल थे।

