Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

डोभा में डूबने से हुई मौत, अप्रिय घटना से गांव में छाया मातम

सेन्हा-लोहरदगा: मवेशी चरवाही के दौरान डोभा में डूबने से नाबालिक की हुई मौत उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरेंगहातू बड़का टोली का बताया जा रहा है। गौरतलब हो कि रविवार को चरवाही करने सुबह घर से निकला था। इसी दरमियान खेत में निर्मित डोभा में डूबने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो आनन फानन में बच्चे को सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक का पहचान सेरेंगहातू बड़का टोली निवासी स्वर्गीय दिवाकर भगत के 12 वर्षीय पुत्र पृथ्वीराज भगत के रूप में किया गया। इस अप्रिय घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ा। घटना की सूचना सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा को मिलते ही उनके निर्देश ए एस आई श्रीकांत दास दलबल के साथ अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए घटना का जायजा लिया। और अग्रतर कारवाई में पुलिस जुट गई। बताया जाता है कि पृथ्वीराज भगत रविवार होने के कारण बैल,बकरी चराने गांव के बाहर खेत में गया हुआ था। मवेशी चरवाही के क्रम में नहाने के दौरान अप्रिय घटना होने की बात बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदु पर जांच पड़ताल आरम्भ कर दी।

Related Post