Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा

रांची: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में होने वाली बहुमत परीक्षण की इजाजत दे दी है. ऐसे में महाराष्ट्र संकट में सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से यह साफ़ हो गया है कि महाराष्ट्र में कल ही फ्लोर टेस्ट होने वाला है. अब इसे उद्धव ठाकरे के लिए यह बड़ा झटका माना जा सकता है. इस फैसले के तुरंत बाद यह जानकारी निकलकर सामने आई कि उद्धव ठाकरे फेसबुक के माध्यम से 9.30 में लाइव आयेंगे. जिसमें सीएम उद्धव ठाकरे ने जनता के सामने अपने सरकार के कामों की उपलब्धियां बताईं. साथ ही उन्होंने शरद पवार और सोनिया गांधी का भी धन्यवाद दिया है. और उन्होंने कहा कि आज मैं सीएम पद छोड़ रहा हूं, और मुझे यह पद छोड़ने का दुःख नहीं है.

Related Post