Breaking
Mon. May 11th, 2026

केरोसिन तेल छिड़क कर किया आत्महत्या का प्रयास, स्थिति चिंताजनक

केरोसिन तेल छिड़क कर किया आत्महत्या का प्रयास, स्थिति चिंताजनक

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेबना ग्राम में सोमवार को सास बहू के बीच हुए झगड़े में बहू ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे ग्राम निवासी भुनेश्वर महतो की पत्नी खुशबू कुमारी 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को परिजनो की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
इस घटना में घायल खुशबू कुमारी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। खुशबू कुमारी का विवाह पिछले वर्ष ही भुनेश्वर महतो के साथ हुई थी

Related Post